देहरादून, अक्टूबर 1 -- देहरादून। डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग के दूसरे संस्करण का आगाज एक अक्टूबर से होगा। विभागीय खेल सोसायटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा लेंगी और करीब 80 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर होगी। इसमें विभिन्न राज्यों के विभागीय खिलाड़ी, अधिकारी और कर्मचारी मैदान पर उतरेंगे। प्रतियोगिता की जानकारी बुधवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में विभागीय खेल सोसायटी के अध्यक्ष दीपक जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विभागीय खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराना है। विजेता टीम को पांच लाख रुपये और उपविजेता को ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...