एक अक्टूबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाएंगे कल्याण अधिकारी
सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- एक अक्टूबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाएंगे कल्याण अधिकारी सीतामढ़ी। सात सूत्री मांगों के समाधान को लेकर बिहार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण सेवा संवर्ग के पदाधिकारियों का आंदोलन अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है। विभाग की ओर से मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने का हवाला देते हुए संवर्ग के पदाधिकारियों ने एक अक्टूबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने की सहमति दी है। इसे लेकर सीतामढ़ी के पदाधिकारियों ने भी सामूहिक अवकाश सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। संघ के जिला प्रतिनिधि सह रुन्नीसैदपुर प्रखंड कल्याण अधिकारी चिंटू कुमार ने बताया कि राज्य संघ के आह्वान पर मांगों के समाधान के लिए विभाग को कई बार अनुरोध पत्र दिया गया। 17 अगस्त को भी विभागीय सचिव को पत्र भेजकर मांगों पर पहल नहीं होने की स्थिति में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.