देहरादून, अप्रैल 26 -- देहरादून। उत्तराखंड एक्स-रे प्राविधिक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर अपनी छह सूत्रीय मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। संघ ने विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने और रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने की मांग प्रमुखता से उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि वे रेडिएशन के बीच जोखिमपूर्ण कार्य करते हैं, इसलिए उन्हें विकिरण (रेडिएशन) भत्ता, वर्दी धुलाई भत्ता और पेशेंट केयर भत्ता मिलना चाहिए। लंबे समय से लंबित पदनाम परिवर्तन की मांग भी दोहराई गई। मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजवीर सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, विनोद कुमार पांडेय और सूर्यकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मेडिकल लैब टेक्नीशि...