हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हाथरस में कुशवाहा समाज की युवती से छेड़छाड़ और हत्या का भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं और वीडियो का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश चंद्र शर्मा द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, एक्स पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा था। वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए नजर आ रहा था कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बेटी है कुशवाहा फैमिली की, जिसके साथ बहुत छेड़छाड़ की जा रही थी, बदतमीजी की जा रही थी। यह भी पढ़ें- गौतम खट्टर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी पुलिस को लिखित में कंप्लेन की कि मेरी हत्या हो सकती है, पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। अंत ...