लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- खीरी कांड के गवाह की सुरक्षा में तैनात सिपाही की मौत की भ्रामक पोस्ट करने वाले एक्स यूजर के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी डा. ख्याति गर्ग ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अंकितवाईडीवी 92 अकाउंट पर मृतक आरक्षी उमाशंकर भारती के बारे में भ्रामक पोस्ट की गई थी। पोस्ट करने वाले यूजर ने लिखा कि सिपाही उमाशंकर तिकुनिया कांड के गवाह थे और उनकी दबाव में हत्या की गई। यह पूरी तरह से गलत है। बताया कि आरक्षी उमाशंकर भारती तिकुनियां कांड के गवाह की सुरक्षा में तैनात थे, न की वह गवाह थे। उनकी मृत्यु ट्रेन दुर्घटना में हुई थी। इसलिए इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे दावे भ्रामक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...