सहरसा, अप्रैल 9 -- सहरसा, ज्ञानमूर्ति/ हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में कई बड़ी परियोजनाओं को लेकर जमीन के मूल्य में बढ़ोतरी हुई है। विभिन्न परियोजनाओं के आसपास की जमीन का न्यूनतम वेल्युशन रेट एम वी आर निर्धारित किया गया है। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे सहरसा जिला के कई अंचल से होकर गुजरेगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया जारी है। एक्स्प्रेस वे के तहत आने वाले मौजा की जमीन के दाम में व्यापक वृद्धि हो गई है। एक्स्प्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर जिला भू अर्जन विभाग द्वारा अंचलवार व मौजावार कुल खेसरा निर्धारित किया गया है। जिले के महिषी, सिमरी बख्तियारपुर, सौरबाजार और पतरघट अंचल तहत 27 मौजा की 4103 खेसरा को चिन्हित किया गया है। जिन खेसरा से लगभग 429.1465 हेक्टेयर जमीन से होकर एक्स्प्रेस वे के लिए अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए जिला भू अर्...