कानपुर, नवम्बर 26 -- कानपुर। एक्सेस लॉ कॉलेज ने संविधान दिवस भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर "भारतीय संविधान और समकालीन विधिक परिप्रेक्ष्य" विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि आईपीआर प्रोफेशनल एवं असिस्टेंट डीन, सीएसजेएमयू डॉ. दिव्यांश शुक्ला, विशिष्ट अतिथि एनयूजेएस कोलकाता के शिवम शुक्ला व संस्थान के निदेशक डॉ. अंकुर जौहरी ने किया। आयोजन को सफल और प्रभावी बनाने में कॉलेज के चेयरमैन राज कुशवाहा के दूरदर्शी नेतृत्व एवं शिक्षा को नई दिशा देने की उनकी प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...