प्रयागराज, मार्च 17 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग में 'एक्सेल एलीट: स्मार्ट दिमाग के लिए स्मार्ट टूल' विषय पर मंगलवार को संगोष्ठी हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के माध्यम से डाटा विश्लेषण व निर्णय क्षमता विकसित करना था। मुख्य अतिथि प्रो. आरएस सिंह व विभागाध्यक्ष प्रो. जीबीएस जौहरी ने डिजिटल कौशल की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. आलोक अग्रवाल व डॉ. श्रुतिका मिश्रा ने एक्सेल के उन्नत फीचर्स का प्रदर्शन किया। संयोजक डॉ. पीयूष गुप्ता ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...