नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- सड़क पर गाड़ी चलाते समय कब कौन सी अनहोनी या विवाद सामने आ जाए, कहा नहीं जा सकता। अक्सर दुर्घटनाओं के बाद गलत साबित होने या ट्रैफिक पुलिस की अनुचित कार्रवाई से बचने के लिए चालकों को भारी मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अब 'डैशकैम' (Dashcam) कार चालकों का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बन गया है। अगर आप भी खुद को और अपने वाहन को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आप अमेजन की इस खास सेल से बजट-फ्रेंडली और बेहतरीन फीचर्स वाले डैशकैम बेहद किफायती दामों में खरीद सकते हैं। डैशकैम (डैशबोर्ड कैमरा) एक छोटा सा वीडियो कैमरा है जो कार के डैशबोर्ड या विंडशील्ड पर लगाया जाता है। यह गाड़ी चलाते समय सड़क की आगे (और पीछे) की सभी गतिविधियों को लगातार रिकॉर्ड करता है। आज के समय में यह सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...