भागलपुर, जून 8 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता शनिवार को एक्सीडेंट में 12 साल के बच्चे अस्मित की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने रविवार को दोपहर में नया बाजार चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। हंगामा कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। टीएनबी कॉलेजिएट के पास रहने वाले बच्चे के परिजनों ने बीच सड़क पर टायर जला दिया और एक घंटे तक वाहनों के परिचालन को रोक दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली, तातारपुर और जोगसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया जिसके बाद वे वहां से हटे। बच्चे के शव को अंतिम संस्कार के लिए गए और सड़क पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका。 यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट में बच्चे की मौत पर नया बाजार चौक पर शव रख हंगामा, सड़क जामऑटो चालक के विरुद्ध कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर हं...