नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) ने जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) के एक व्हीकल में मैन्युफैक्चरिंग संबंधी कमी के आरोपों वाली शिकायत को खारिज कर दिया है। आयोग ने पाया कि दुर्घटना के दौरान चालक की ओर का एयरबैग न खुलने के पीछे किसी आंतरिक खराबी का कोई सबूत नहीं है। NCDRC के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एपी साही और सदस्य भरतकुमार पंड्या की पीठ हरविंदर सिंह भुल्लर द्वारा जगुआर लैंड रोवर, टाटा मोटर्स लिमिटेड और डीलर एएमपी मोटर्स के खिलाफ दायर शिकायत पर सुनवाई कर रही थी। यह मामला 2010 के 'रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी' मॉडल से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि दिसंबर 2013 में हुए एक हादसे के दौरान चालक की तरफ का एयरबैग नहीं खुला जबकि साथ की सीट खाली होने के बावजूद उसका एयरबैग खुल गया। हादसे में चालक को गंभीर चोट...