फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 30 -- मोहम्मदाबाद। मदनपुर निवासी बालकराम ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि 28 दिसंबर की दोपहर बाद तीन बजे उसकी मां सुमित्रा देवी मदनपुर बाजार से सब्जी लेकर वापस घर आ रहीं थीं। सड़क पर चालक ने ट्रक को तेज चलाते हुये मां को टक्कर मार दी जिससे मां की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.