भागलपुर, अप्रैल 18 -- भागलपुर। एक्सीडेंट में जख्मी हुए बांका के रहने वाले मजदूर जलधर यादव की इलाज के दौरान मायागंज स्थित अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले गांव में ही घूमने के दौरान जलधर को बाइक ने ठोकर मार दी थी। जख्मी होने पर उन्हें इलाज के लिए मायागंज स्थित अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...