भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर। कहलगांव थाना क्षेत्र के शिवकुमारी पहाड़ के रहने वाले सुभाष यादव की एक्सीडेंट में मौत को लेकर उनकी पत्नी प्रतिमा देवी ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि 24 फरवरी को उनके पति पैदल ही घर आ रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। उन्हें पहले कहलगांव फिर मायागंज में भर्ती कराया गया। मंगलवार की देर शाम उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...