बहराइच, जनवरी 30 -- बहराइच, संवाददाता।बहराइच लखनऊ हाईवे के मरौचा चौराहे के पास गुरूवार देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। जिसके चलते अनियंत्रित हुई बोलेरो कई वाहनों को क्षतिग्रस्त करती हुई रूकी। जिसके चलते दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सकों ने परीक्षण कर एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को भर्ती कर इलाज चल रहा है। उधर नाराज ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को जमकर धुन डाला। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फखरपुर थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के मरौचा चौराहे के पास इसी गांव निवासी जगदीश उर्फ दंगल (35) पुत्र सालिक राम गुप्ता गुरूवार शाम लगभग 7:40 बजे बाइक पटरी किनारे खड़ी कर सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसक...