औरैया, अप्रैल 13 -- फफूंद। कस्बे के एक्सिस पब्लिक स्कूल में सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। छात्रों द्वारा तैयार पोस्टरों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक दीपक दीक्षित ने बताया कि डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू में हुआ था। वे महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और विधिवेत्ता थे, जिन्होंने जीवन भर सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष किया। यह भी पढ़ें- एक्सिस विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित यह भी पढ़ें- धूमधाम संग मनाया बैसाखी ...