एक्सिस बैंक लूट में शामिल एक बदमाश धराया
बेगुसराय, अप्रैल 8 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। बैंक लूट की घटना में शामिल नावकोठी थाना क्षेत्र से एक युवक को 10 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानायक्ष अमित कुमार ने बताया कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर स्थित एक्सिस बैंक लूटकांड का उद्भेदन कर लिया गया है। इसमें नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव से दीपक कुमार को नावकोठी से गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार उसने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पांच अन्य बदमाशों का नाम भी बताया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद स्पेशल टीम गठित कर कई तकनीक का प्रयोग करते हुए घटना में शामिल बदमाश तक पहुंचने में कामयाबी मिली। गौरतलब है कि 24 मार्च को छह बदमाशों ने तीन बाइक पर सवार होकर एक्सिस बैंक पर पहुंचकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। लगभग तीन लाख रुपए लूटने कर भागने में बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.