वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के कला संकाय में स्थापित होने वाला नया 'पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र' भविष्य में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह केंद्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप बहुविषयक शिक्षा, कौशल आधारित प्रशिक्षण, उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रम, अनुभवात्मक अधिगम और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देगा। नवस्थापित पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केन्द्र के अंतर्गत पर्यटन प्रबंधन और कार्यालय प्रबंधन से संबंधित स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों का संचालन एकीकृत रूप से किया जा सकेगा। भविष्य में इसके अंतर्गत नवीन बहुविषयक पाठ्यक्रमों का विकास, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक सहयोग, उद्योगों एवं सरकारी...