देहरादून, मार्च 31 -- देहरादून। दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार पिता की मौत होने पर बेटे ने पटेलनगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि निवेश ठाकुर निवासी गोरखा कारबारी ने तहरीर दी। बताया कि बीते 18 मार्च की रात साढ़े सात बजे उसके पिता सुनील कुमार ठाकुर बाइक से घर से आ रहे थे। तभी नया गांव के पास दूसरी बाइक सवार निखिल ने उनकी बाइक में टक्कर में दी। सुनील कुमार को अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में सोमवार को दी गई तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...