जौनपुर, जनवरी 6 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। साढ़ापुर गांव से होकर गुजरे फोरलेन हाइवे पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक कार का एक्सल अचानक टूट गया। इससे अनियंत्रित होकर कार हाइवे से नीचे खाईं में चली गई। इस हादसे में प्रापर्टी डीलर सहित दो लोगों की मौत हो गई। मृतक दोनों बाराबंकी जिले के बेगमगंज इलाके के निवासी बताए गए। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई। पुलिस के अनुसार, बाराबंकी जिले के बेगमगंज स्थित सुन्नी कर्बला कोतवाली रोड निवासी 45 वर्षीय नसरुद्दीन सिद्दीकी उर्फ निसार उमर पुत्र सलरूद्दीन और मोहम्मद वसीम उर्फ टोनी एक साथ कार से वाराणसी की ओर जा रहे थे। मोहम्मद वसीम प्रापर्टी डीलर का काम करता था। दोनों साढ़ापुर गांव के पास पहुंचे थे तभी अचानक एक्सल टूटा और गाड़ी अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए...