जौनपुर, अप्रैल 5 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। शासन की तरफ से स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तरह तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में लगा एक्सरे मशीन करीब दो माह से खराब है। जिससे मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। जहां वह धन दोहन का शिकार हो रहे है। स्थानीय लोगों में योगेश कुमार गुप्त, राहुल सिंह, राजेश कुमार दूबे, अरूण कुमार तिवारी आदि ने जिला प्रशासन से एक्सरे मशीन को ठीक करवाने की मांग किया है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मशीन को ठीक करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...