अंबेडकर नगर, मई 3 -- सद्दरपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा में एक्सरे फिल्म की अनुपलब्धता ने मरीजों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। टीबी मरीजों के साथ अन्य मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है, जिससे खासी परेशानी हो रही है। कई मरीजों को बगैर जांच के ही दवा लेना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार टीबी रोगियों की खोज के लिए सौ दिन का विशेष अभियान चला रही है, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव गांव जाकर मरीजों की खोज कर जांच कराकर दवाएं दे रही हैं। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा में बीते 20 अप्रैल से एक्सरे फिल्म खत्म हो चुकी है। जिससे टीबी व अस्थि रोग से जुड़े मरीजों की एक्सरे जांच नहीं हो पा रही है। नतीजा यह है कि तमाम मरीजों को इस जांच के लिए भागदौड़ करने को विवश होना पड़ रहा है। कुछ सक्षम परिवारों के मरीज निजी पैथालॉजी पर एक्सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.