एक्सरे टेक्नीशियन भर्ती में 377 का हुआ चयन
लखनऊ, जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को एक्सरे टेक्नीशियन के 382 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी किया। कुल 377 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की अध्यक्षता में हुई बैठक में चयन परिणाम को मंजूरी दी गई।
अभ्यर्थियों का चयन अनारक्षित वर्ग के 150, अनुसूचित जाति 79, अनुसूचित जनजाति आठ, अन्य पिछड़ा वर्ग 102 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 38 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। दिव्यांग श्रेणी के अंतर्गत उपश्रेणी एचएच के पांच पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों के न मिलने से इन पदों को आगे बढ़ा दिया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी के सात पदों में चार पात्रों के मिलने पर उनका चयन किया गया शेष तीन पदों को अन्य श्रेणी से भरा गया है।
अधिसूचना में जानकारी भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के 19 पदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.