लखनऊ, मार्च 31 -- एक्सरे-टेक्नीशियन के 382 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम जारी करने की मंगलवार को मांग की गई है। इन भर्तियों की विज्ञापन प्रक्रिया वर्ष 2023 में शुरू की गई थी। आयोग द्वारा एक्सरे टेक्नीशियन के 382 पदों पर आवेदन मांगे गए थे, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच जुलाई 2023 थी। इसकी लिखित परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी जबकि अभिलेख परीक्षण का काम 16 जुलाई 2025 से 28 जुलाई 2025 तक पूरा कराया गया था। इस प्रकार भर्ती प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। लखनऊ के खदरा निवासी प्रवीण कुमार मौर्य ने इस संबंध में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि पूर्व में अवगत कराया गया था कि कुछ अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत समकक्षता संबंधी अभिलेखों की पुष्टि के लिए महानिदेशालय से पत्राचार किया ग...