सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 14 जुलाई की रात कार दुर्घटना में बबुरीपुर निवासी गौरव उपाध्याय की मौत हो गई थी। पिता देवेन्द्र उपाध्याय ने बल्दीराय थाना में कार में सवार अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने अधिवक्ता संतोष पाण्डेय के जरिए विवेचना की मॉनिटरिंग के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कादीपुर निवासी अंशु उपाध्याय चला रहा था, जिसमें मृतक गौरव के साथ शिवाय पाण्डेय निवासी पलिया गोलपुर और आरएन मिश्र निवासी दोस्तपुर भी सवार थे। सीजेएम नवनीत सिंह ने विवेचक को 10 अगस्त को केस डायरी के साथ तलब किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...