मथुरा, जनवरी 3 -- यमुना एक्सप्रेस वे पर पखवारे पूर्व हुए हादसे में एक और घायल की उपचार के दौरान आगरा एसएन हॉस्पिटल में मौत हो गयी। इस हादसे में अब मृतकों की संख्या 20 हो गई है। जिनमें से 15 शवों की डीएनए जांच के बाद शिनाख्त की गई थी। अब भी पार्वती और बस कंडक्टर भोलू का कहीं पता नहीं चल सका है। बताते चलें कि 16 दिसंबर की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन- 127 के समीप कोहरे के चलते 13 वाहनों की भिड़ंत हुई थी। इसके बाद उनमें आग लग गयी थी। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि हादसे में घायल तीन की उसी दिन मौत हो गयी थी। इसके दो दिन बाद आगरा में उपचार के दौरान उस्मान की मौत हो गयी थी। 15 शवों की शिनाख्त डीएनए टैस्ट के बाद हुई थी। अब एसएन हॉस्पिटल में उपचाररत एक और घायल देवराज की मौत हो गयी है। वहीं पुलिस बस सवार पार्वती...