मथुरा, मई 28 -- थाना नौहझील के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा की ओर जाते समय माइलस्टोन-74 के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होने पर महिला की गिरने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। बुधवार को गांव बिसारा, थाना जारचा, गौतमबुद्ध नगर निवासी अजय कुमार अपनी मां शशि देवी को बाइक पर बिठा एक्सप्रेस वे होकर वृंदावन दर्शन कराने जा रहा था। दोपहर करीब सवा तीन बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की ओर माइल स्टोन 74 के समीप अचानक बाइक से उसकी मां गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक ने मौका मुआयना कर एम्बुलेंस की मदद से महिला को उपचार को सीएचसी नौहझील भिजवाया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवा...