मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- फुगाना क्षेत्र में गांव खेड़ा मस्तान के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में बाइक सवार मर्चेंट नेवी कर्मी की मौत हो गई। हादसे में उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बागपत के थाना दोघट के गांव इदरीशपुर निवासी मर्चेंट नेवी में कर्मचारी 24 वर्षीय मोहन कश्यप पुत्र शिव नारायण उर्फ शिबू अपनी मां मुकेश को बाइक पर लेकर शामली डॉक्टर के पास दवा लेने गए थे। वापस लौटते समय दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें मर्चेंट नेवी कर्मी मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मुकेश को सीएचसी बुढ़ाना में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.