इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा बाराबंकी सीओ की कार ट्रक से टकरा गई। इससे सीओ गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि सिपाही को भी चोटें।दोनों को सैफई में भर्ती कराया गया है। शनिवार शाम सवा सात बजे बाराबंकी में तैनात क्षेत्राधिकारी नरेंद्र सिंह और सिपाही योगेंद्र सिंह हुंडई क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे। उनकी कार एक्सप्रेस वे पर ऊसराहार थाना क्षेत्र के खरगुआ के पास पहुंची तभी आगे चल रहे ट्रक मे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सीओ नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा टीम के साथ संतोष सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। साथ ही एक्सप्रेसवे कुदरैल चौकी इंचार्ज ब्रजकिशोर भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यूपीडा औ...