मथुरा, जुलाई 7 -- थाना मांट के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर मांट क्षेत्र में हुए हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार बच्ची की मौत हो गयी और छह लोग लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिये भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल्ली के विष्णु गार्डन निवासी राहुल अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से परिवार के साथ मैनपुरी में अपनी रिश्तेदारी में आयोजित समारोह में शामिल होने गये थे। वहां से रविवार को वह वापस दिल्ली की ओर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 102 के समीप उनकी कार आगे चल रही आल्ट्रोज़ से टकरा गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात ट्रक की टक्कर से एसयूवी क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे सवार इसके चलते दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। इस दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी ...