मथुरा, जून 17 -- यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बसों की सघन जांच की गई। इनमें सात बसों को मानकों के अनरूप न मिलने पर सीज कर दिया गया, जबकि 22 बसों का चालन किया गया। अभियान के दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टर, और आपातकालीन द्वारों की स्थिति को परखा गया। एआरटीओ राजेश राजपूत, एआरटीओ सतेंद्र कुमार सिंह, पीटीओ संदीप चौधरी, पीटीओ पूजा सिंह द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। सात बसों को सीज करने के अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने, तय क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और अन्य तकनीकि कमियां पाए जाने पर 22 बसों के विरुद्ध चालान की विधिक कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेस-वे पर सात बसें सीज, 22 के किए चालान एआरटीओ ने बताया कि शासन की मंशा एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले यात्रियों को सुरक...