फिरोजाबाद, जून 25 -- शिकोहाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। हादसे से कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। गुरुवार की सुबह एक स्विफ्ट डिजायर का चालक संजय पुत्र सती प्रसाद निवासी इतरा थाना बिठूर जिला कानपुर अपने परिवार के साथ आगरा से लखनऊ जा रहे थे। जब उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 51.600 किमी के पास पहुंची ही थी कि तभी पीछे से आते हुए किसी वाहन ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मनिता (34) पत्नी अजय कुमार निवासी इतरा थाना बिठूर, संजू देवी (25) पत्नी संजू प्रजापति, संजय (30) पुत्र सती प्रसाद, कुश (7), लव (7), पुत्र अजय, कुमकुम (10) पुत्री अजय, अंश (6), सूर्यांश (8) पुत्र संजय निवासीगण इतरा थाना बिठूर जिला कानपुर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेस-वे ...