नुंह, फरवरी 8 -- जिले में दिल्ली-मुंबई बड़ौदा एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक कंटेनर का लापरवाही और खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नूंह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में ट्रक चालक द्वारा वाहन को तेजी से लहराते हुए चलाने और स्टंट करने के दृश्य कैद हुए थे, जिससे अन्य यात्रियों की जान को खतरा पैदा हो गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर हुई। यह मामला 3 फरवरी को शाम करीब 4 बजे का है, जब चैनल नंबर 74 के पास गांव रीगड़ के निकट ट्रक कंटेनर चालक ने लापरवाही से ट्रक को चलाया। वीडियो व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और ट्रक के नंबर को चिन्हित कर जांच शुरू की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.