रायबरेली, अप्रैल 29 -- रायबरेली। लालगंज क्षेत्रा क्षेत्र में 28 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर पुलिस ने सख्त कार्यवाही की है। हिंदुस्तान वायर वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं वायरल वीडियो में ई-रिक्शा पर सवार कुछ युवक गंगा एक्सप्रेस-वे पर जान जोखिम में डालते हुए रील बनाते हुए दिखाई दे रहे थे। उक्त मामले में दो बाल अपचारियों को हिदायत देकर लालगंज पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। जबकि ई-रिक्शा चालक आरके पाल के विरुद्ध कार्यवाही की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...