उन्नाव, फरवरी 3 -- औरास। थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित इनायतपुर बर्रा गांव के पास मंगलवार सुबह सुअर लदे जा रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बस के टक्कर मारने से 10 सुअर की मौत व बस में सवार एक युवक जख्मी हो गया। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री बाल-बाल बच गए। घायल यात्री को औरास सीएचसी पहुंचाया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शेष सवारियां को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। बरेली के भूता गांव के रहने वाले चालक शेर सिंह मथुरा से ट्रक में सुअर लाद कर औरास थाना क्षेत्र स्थित आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के रास्ते से असम प्रदेश ले जा रहा था। मंगलवार सुबह एक्सप्रेस वे स्थित इनायतपुर बर्रा गांव के सामने ट्रक पहुंचा ही था कि इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस चाल...