सुल्तानपुर, जून 4 -- सुलतानपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नीलगायों की बढ़ती आवाजाही यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। बीते कुछ दिनों में नीलगायों के अचानक सड़क पर आ जाने से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। लगातार हो रहे हादसों ने एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल में हुई दुर्घटनाओं पर नजर डालें तो 27 मई को माइलस्टोन 151.9 पर लखनऊ से आजमगढ़ जा रही एक कार नीलगाय से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद 30 मई को माइलस्टोन 134 पर आरा (बिहार) से गाजियाबाद जा रही कार हादसे का शिकार हुई। 31 मई को माइलस्टोन 129.5 पर गोरखपुर से लखनऊ जा रही कार भी नीलगाय से टकरा गई। गुरुवार को माइलस्टोन 150.5 पर कादीपुर के संतोष यादव की कार के सामने अचानक नी...