बागपत, मई 17 -- दाहा। गांगनौली के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कट की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान न हुआ, तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर गांगनौली के पास क्षेत्रवासी कट दिए जाने की मांग करते आ रहे है। कट की मांग को लेकर क्षेत्रवासी गांगनौली अंडरपास के नीचे एक सप्ताह से धरना देकर बैठे है। रविवार को धरना स्थल पर क्षेत्र वासियों की बैठक बुलाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं कराया गया, तो धरना तो जारी रहेगा। इसके साथ ही बड़े आंदोलन की तैयारी भी शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर धर्मेंद्र राठी, सचिन डायरेक्टर, सोकिन, सचिन चौधरी, प्रमिला पंवार, मास्टर रोबिन सिंह,सोमपाल सिंह रविन्द्र सिंह, नरेंद्र सिह,रामपाल,...