बागपत, मार्च 23 -- बागपत। दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे के खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटेड मार्ग पर रविवार दोपहर चलती कार में अचानक आग लग गई। इससे अफरा तफरा की स्थिति बन गई। चालक और उसके भतीजे ने समय रहते कूदकर जान बचाई। वहीं कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। दिल्ली निवासी राकेश कुमार और उसका भतीजा अपनी कार से बागपत स्थित गुफा बाबा मंदिर के दर्शन करने जा रहा था। एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते लपटे उठने लगी। इससे अफरा तफरी की स्थिति बन गई और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी जल चुकी थी। गनीमत रही कि समय रहते चाचा-भतीते कार से कूद गए, वरना बड़ा हादसा हो जाता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...