मथुरा, अक्टूबर 1 -- थाना अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर गुरुवार सुबह डीसीएम की टक्कर से कंटेनर चालक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दी। पुलिस डीसीएम चालक की तलाश कर रही है। गुरुवार सुबह कंटेनर चालक सुरेन्द्र कुमार यादव (43) निवासी नैनेतारा, थाना कादीपुर, सुल्तानपुर यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था। एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 145-146 के मध्य कंटेनर चालक ने गाड़ी को रोड किनारे खड़ी करने के बाद पहियों की हवा चेक कर रहा था। तभी पीछे से आए डीसीएम चालक ने कंटेनर चालक में टक्कर मार दी। इसके चलते मौके पर ही कंटेनर चालक सुरेन्द्र कुमार यादव की मौत हो गयी। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस टीम ने मौका मुआयना करते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस ने मौक...