कन्नौज, नवम्बर 12 -- तिर्वा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुलंदशहर से लखनऊ जा रहे एक दंपत्ति की कार ठठिया के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पति ,पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही यूपीडा के कर्मचारियों ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पति ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर वालों को फोन कर हादसे की सूचना दी। महिला का मेडिकल कालेज में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। वहीं शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया। लखनऊ के इंद्रानगर निवासी पी.एन शर्मा अपनी पत्नी उशा शर्मा के साथ बुलंदशहर गए थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे वापस लखनऊ जाते समय उनकी कार बेकाबू होकर लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर ठठिया के पास डिवाइडर से टकरा गई। जिससे पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा के कर्मचारियों ने दोनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.