सुल्तानपुर, मार्च 22 -- थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 166 पर कार्य के दौरान एक कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद, अम्बेडकरनगर निवासी कर्मी धर्मेंद्र सिंह सड़क किनारे टूटे हुए घास की कटाई का कार्य करा रहे थे, तभी वहां जानवर चरा रहे कुछ ग्रामीणों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने धर्मेंद्र सिंह की पिटाई कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने दोस्तपुर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने एक निजी पैथोलॉजी पर एक्स-रे भी कराया, जिसमें हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.