उन्नाव, जुलाई 13 -- बांगरमऊ, संवाददाता। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम अगला टायर फटने से बेकाबू कार कई पलटे खाते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में लखनऊ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे एक मासूम सहित सात लोग घायल हो गए थे। इलाज दौरान घायल मासूम की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- बेकाबू कार की टक्कर में सीना चीरकर पार हुई लोहे की रेलिंग, चालक की मौके पर मौत, परिवार के छह लोग घायल घायलों की पहचान बांगरमऊ कोतवाली के अलग-अलग मोहल्लों और कन्नौज-बिल्हौर निवासी शिवानी, शिव देवी, नैतिक, शीलू गुप्ता, उनका मासूम बेटा चुन्नू, मीना और शालू सहित कुल 7 लोग कार से लखनऊ जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 250 के पास अचानक कार का अगला टायर फट गया। जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर ...