एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फटने से क्षतिग्रस्त, पांच गंभीर
फिरोजाबाद, अगस्त 3 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 54 किमी पर सोमवार की शाम एक कार का टायर फटने से वह असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शिकोहाबाद अस्पताल भेज दिया। सोमवार की शाम एक कार के अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार गुड़गांव से लखनऊ के लिए जा रहे थे। जब उसकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 54 किमी पर पहुंची ही थी कि तभी कार का टायर फट गया जिससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा होते ही कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल हुए लोगों में अमित पांडे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.