सुल्तानपुर, जुलाई 25 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे माइलस्टोन 161.4 के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीली पट्टी के भीतर खड़ी दूध की गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद दूध की गाड़ी आगे खिसककर सामने खड़े मक्का लदे ट्रेलर से जा भिड़ी। दुर्घटना में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दूध की गाड़ी का चालक घायल हो गया। यूपीडा के अनुसार, ट्रेलर चालक दयानंद निवासी बेलवाबाबू, जिला गोरखपुर अपने साथी अरविंद निवासी ग्राम इब्राहिमपुर के साथ अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज से गुजरात के गांधीनगर जा रहा था। माइलस्टोन 161.4 के पास उसका ट्रेलर पीली पट्टी के भीतर खड़ी दूध की गाड़ी से पीछे से टकरा गया। यह भी पढ़ें- यूपी में देर रात भीषण हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक साथ चार वाहन भिड़े, परखचे उड़े ...