सुल्तानपुर, मार्च 22 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 178.300 के पास शनिवार देर रात एक चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ एवं समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार ट्रेलर कोटा से मार्बल लादकर पटना जा रहा था। चालक कमलेश पुत्र रामअनुज वर्मा, निवासी गुलामीपुर, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर ने बताया कि केबिन में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग भड़क उठी। धुआं उठता देख उसने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को किनारे लगाया और बाईं ओर से नीचे उतर गया। इसके बाद उसने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। ट्रेलर में उसके साथ खलासी रोहित भी मौजूद था। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी रामपाल सिंह यादव ने पीएनसी की सेफ्टी टीम व वाटर टैंकर को मौके पर बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.