औरैया, सितम्बर 28 -- बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रहा मौरंग लदा टिपर ट्रक उसमें जा घुसा। केबिन में फंसे हेल्पर को पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दीपक यादव मौरंग लदा टिपर ट्रक लेकर मोहम्मदाबाद, उरई स्थित डंप से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के रास्ते बरेली जा रहे थे। ट्रक में उनके साथ अभिषेक उर्फ मोनू हेल्पर के रूप में बैठा था। आरोप है कि 19 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे एक्सप्रेस-वे के 277.1 किलोमीटर पर आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रहा टिपर अनियंत्रि...