इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- ऊसराहार। कोहरे की शुरुआत होते ही प्रशासन हरकत मे आ गया है। अब आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे व बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर चलने वाले वाहनो की रफ्तार को कम कर दिया गया है। बड़े और छोटे वाहन की स्पीड 60 व 75 किलोमीटर कर दी गई है। तीन दिन पहले युमना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यूपीडा ने वाहनों की रफ्तार को कम कर दिया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे व बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर अभी तक छोटे वाहन की स्पीड अब 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। बड़े वाहनों की रफ्तार भी कम की गई है। पहले इनकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यूपीडा ने फिलहाल 15 फरबरी तक रफ्तार पर लगाम लगाई है आगरा लखनऊ एक्स्प्रेस वे के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह न...