कन्नौज, जनवरी 27 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के फगुहा गांव के सामने सोमवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पार करते समय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को यूपीडा कर्मियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया। मुरैया बुजुर्ग के बहादुरपुर गांव निवासी रोहित 24 वर्षीय पुत्र शिशुपाल कुशवाहा किसी काम से पैदल फगुआ आ रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर सड़क पार करते समय वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर यूपीडा कर्मी व तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को एम्बुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव...