दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा में आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे को नेपाल तक बढ़ाने की मांग उठायी। इसके अलावा दिल्ली मोड़-जयनगर एनएच, एलिवेटेड कॉरिडोर तथा दरभंगा शहर में निर्माणाधीन आरओबी के मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनएच 27ए में दिल्ली मोड़ से लगभग 15 किमी तक की निविदा हुई, लेकिन अभी निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे की धीमी प्रगति पर भी असंतोष प्रकट किया। दरभंगा शहर में एलिवेटेड कॉरिडोर के मुद्दे पर कहा कि इसके निर्माण कार्य को तेजी से शुरू किया जाना आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री ने बताया 189 किमी में 1250 करोड़ से बनने वाली आमस-दरभंगा सड़क का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। दिल्ली...