बदायूं, अप्रैल 29 -- बदायूं। मेरठ से प्रयागराज तक तैयार गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई से कर दिया है। प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण ज़िले में आयोजित कार्यक्रम से देखा जा रहा है। जिले में लोकापर्ण कार्यक्रम घटपुरी के समीप आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बतौर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा पहुंचे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का जिला प्रशासन ने भव्य स्वागत किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस वे से ज़िले के लिए नई दिशा मिलेगी।इस एक्सप्रेस वे के ज़रिए जिला सीधे भारत की राजधानी दिल्ली व उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जुड़ गया है। यह भी पढ़ें- अब छह घंटे में मेरठ से प्रयागराज; पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन इस एक्सप्रेस वे के ज़रिए हज़ार...